Lohardaga: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हुआ है.इसी कड़ी में अंजुमन इस्लामिया के आह्वान के बाद मुस्लिम समुदाय ने अपनी दुकानें बंद रख कर अपना विरोध प्रर्दशन किया. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों के द्वारा नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी.
अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी अफसर कुरैशी ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा में शांतिपूर्वक दुकानें बंद कर अपना विरोध दर्ज कर रही है. यह पूरे लोहरदगा वासियों की मांग है कि नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाय, उसे गिरफ्तार किया जाए.इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. चौक चौराहा की बैरिकेडिंग कर एसपी आर रामकुमार शहर का जायजा लेते नजर आयें.







