Sunday, August 3, 2025

Related Posts

NEET Paper Leak Case : मुख्य आरोपी का पता बताइये और पाइये इनाम

पटना : यूजीसी नीट पेपर लीककांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने इनाम का ऐलान कर दिया है। बिहार पुलिस उसे ढूंढ-ढूंढकर थक चुकी है। बिहार पुलिस ने आखिरकार अब एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय ने नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इनाम की यह राशि पुलिसकर्मियों के अलावा गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले नागरिकों को भी दी जाएगी।

संजीव मुखिया बीते कई महीनों से चल रहा है फरार 

दरअसल, संजीव मुखिया बीते कई महीनों से फरार चल रहा है। बिहार पुलिस नेपाल से लेकर बिहार के अलग-अलग शहरों में संजीव मुखिया की तलाश कर चुकी है। लेकिन, अब तक संजीव मुखिया का कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि संजीव मुखिया चार कांडों में संलिप्त पाया गया है और फिलहाल फरार है। नालंदा के शुभम कुमार और अरवल के राजकिशोर कुमार पर भी एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इन दोनों पर भी दो-दो संगीन कांड दर्ज हैं। यह इनाम आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की अनुशंसा पर घोषित किया गया है। पुरस्कार की यह घोषणा दो साल के लिए प्रभावी रहेगी। पुलिसकर्मियों के अलावा गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले नागरिक भी इस इनाम के हकदार होंगे।

यह भी देखें :

पुलिसकर्मी के अलावा गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले नागरिक भी पुरस्कार के हकदार होंगे – मुख्यालय

आपको बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुरस्कार की राशि की घोषित की है। पुरस्कार की घोषणा दो साल के लिए प्रभावित होगी। मुख्यालय ने कहा कि पुलिसकर्मी के अलावा गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले नागरिक भी पुरस्कार के हकदार होंगे।

यह भी पढ़े : NEET Paper Leak : संजीव मुखिया पर कसा EOU का शिकंजा

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe