Araria: बिहार में शराबबंदी है और शराबबंदी के बाद सूखे नशे का कारोबार काफी तेजी से फलफूल रहा है। हालांकि पुलिस लगातार अवैध नशा के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अररिया में पुलिस ने करीब 33 किलो गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Anant Singh की जमानत याचिका पर हुआ फैसला, सेशन कोर्ट ने…
मामले में Araria के बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी और Araria पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नेपाली व्यक्ति को करीब 33 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तस्कर गांजा लेकर बिहार में घुस रहा था तभी उसे पिलर संख्या 197/4 के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर ने अपनी पहचान नेपाल के सुनसरी जिला के रजवास चकराठारी वार्ड संख्या 8 का दीपेन्द्र मोची के रूप में बताया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- मासूम के Kidnapping और हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
अररिया से मुबारक हुसैन की रिपोर्ट


