Jharkhand: झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय Netarhat आवासीय विद्यालय में पढ़ने का मन बना रही छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब नेतरहाट स्कूल में छात्राओं को भी पढ़ने का मौका मिलेगा। अब स्कूल में छात्राओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें रिजर्व रहेंगी।
जैक लेगा एंट्रेस एग्जाम
नई अपडेट के अनुसार Netarhat स्कूल में अब एडमिशन के लिए एंट्रेस एग्जाम अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) आयोजित करेगा।
सीएम हेमंत ने पिछले साल ही की थी घोषणा
जैक द्वारा आयोजित की जानेवाली प्रवेश परीक्षा के प्रारुप तथा सिलेबस तैयार करने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली कमेटी को दी गई है। नई नियमावली के तहत जैक द्वारा प्रवेश परीक्षा 2026-27 सत्र से आयोजित की जा सकती है।
बता दें पिछले साल सीएम हेमंत सोरेन ने इसका घोषणा की थी, Netarhat स्कूल का दरवाजा सीएम ने लड़कियों के लिए भी खोल दिया है। अब नए सत्र से इस स्कूल में लड़कियां भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ले सकती हैं।
Highlights







