गयाजी में भू- माफियाओं का नया कारनामा, अब डीएम बनकर जमीन मालिकों को हड़काने का ऑडियो हुआ वायरल, डीएम ने दिया जांच के आदेश

गयाजी : शहर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पूर्व जिला पार्षद से जिलाधिकारी के नाम पर जालसाजी करने की कोशिश की गई।

जिलाधिकारी के नाम पर जमीन मामले में लेन-देन का प्रयास

चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज रोड नंबर एक निवासी पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद इदरीश खान के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल कर उनके पुत्र मोहम्मद नियाजी द्वारा खरीदी गई जमीन के संबंध में बातचीत की गई, कॉल करने वालों ने न सिर्फ जमीन से जुड़े मामले पर चर्चा की बल्कि एक अन्य व्यक्ति को लाइन पर लाकर खुद को गया का जिलाधिकारी बताते हुए भी बात कराई। जहां जिलाधिकारी के नाम पर अपनी हनक भी दिखाई। बातचीत के दौरान संदिग्ध भाषा और व्यवहार से मोहम्मद इदरीश खान को शक हुआ उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए किसी भी प्रकार की जानकारी या लेनदेन से इनकार किया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी।

पूर्व जिला परिषद की सजगता से एक बड़ी ठगी की कोशिश नाकाम 

मामले की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि इस घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है पुलिस को प्राथमिक की दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया जा रहा है और साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है, जानकारी के अनुसार जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया गया वह ट्रूकॉलर पर नासिर खान के नाम से दिख रहा है, हालांकि पुलिस इस नाम और नंबर की सत्यता की भी जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में से संगठित साइबर ठगी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जमीन मामले में जमीन विवाद को लेकर दूसरे भू माफिया के द्वारा भी कॉल किए जाने की बात बताई जा रही है यह ओडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है

उपमुख्यमंत्री के दौरे के दिन फर्जी कॉल कर हड़काया

बता दे यह वायरल ओडियो 28 जनवरी की है जब गया में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के द्वारा भूमि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था एक तरफ जहां डिप्टी सीएम भूमि से जुड़े फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे तो वही दूसरी तरफ डीएम के नाम पर फर्जी कॉल कर जमीन मालिक को हड़काया जा रहा है।

ये भी पढ़े : बक्सर जिले से GIS मैपिंग की शुरुआत, घर – घर सर्वे से शहर को मिलेगी डिजिटल पहचान

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img