बाइक सवारों के लिए काल बना एनएच 114-A

Dumka– जिले के लाइफ लाइन माना जाने वाला एनएच 114 ए दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क राहगीरों एवं बाइक सवारों के लिए काल बनता जा रहा है. आए दिन इस सड़क पर कहीं ना कहीं जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं. इतनी दुर्घटनाओं एवं मौत के बाद भी ना तो बाइक सवार और ना ही प्रशासन सजग हो रहा है.

एनएच 114 ए पर हर दिन होता है हादसा

ताजातरीन मामले में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलुती गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार गंभीर रुप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें से एक बाइक सवार महिला है. हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा है, आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है. हादसे और प्रर्दशन की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. लेकिन आक्रोशित ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है.

बताया जा रहा है कि घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

सभी घायलों को दुमका में भर्ती करवाया गया है.

ग्रामीणों का आरोप है कि इस हाइवे पर बराबर ही हादसा होता रहता है,

लेकिन प्रशासन के द्वारा चौकसी नहीं की जाती, सुरक्षा मानकों को लागू नहीं करवाया जाता.

जिसके कारण लोगों की जान जाती है.

यदि प्रशासन मुस्तैदी से अपनी ड्यटी का निर्वाह करता तो लोंगों की जान नहीं जाती.

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...