Commercial Advertisment

बिरसेन के साथ एनआईए ने पांच नक्सली पर केस दर्ज किया है

रांची: एनआईए ने  नक्सली जोनल कमांडर बिरसेन के साथ चार हार्ड कोर नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 2024 के सात महिने बीतने के बाद झारखंड में एनआईए की यह पहली प्राथमिकी है।

बिरसेनउर्फ चंचल के अलावा एरिया कमांडर कुंवर मांझी, रामखेलावन गंझू, फूलचंद मांझी अनुज महतो व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

इनके विरुद्ध बोकारो के चतरो चट्टी थाने में 15 फरवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसे टेकओवर करते हुए एनआईए ने यह प्राथमिकी दर्ज की है।

केस की जिम्मेदारी एनआईए शाखा कार्यालय लखनऊ के डीएसपी राकेश कुमार को दी गई है। उन्हें इस केस का सीआईओ बनाया गया है।

बोकारो पुलिस को सूचना मिली थी कि चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के सुंदर पहाड़ी के जंगली इलाके में 15-20 नक्सली इक्ट्ठा हैं। ये लेवी वसूली, सुरक्षा बलों पर हमला, युवाओं ओं को माओवादियों के संगठन में शामिल करने की तैयारी में हैं।

इसी सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम गठित हुई। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...