Commercial Advertisment

हार्डकोर नक्सली विजय आर्य के सहयोगी राजेश गुप्ता के आवास पर भी एनआईए का छापा

Rohtas-हार्डकोर नक्सली विजय आर्य- एनआईए की टीम रोहतास थाना क्षेत्र स्थित

समहुता गांव में राजेश गुप्ता के आवास पर छापेमारी की है.

राजेश गुप्ता को हार्डकोर नक्सली विजय आर्य का सहयोगी माना जाता है.

राजेश गुप्ता को 28 जुलाई 2022 को रोहतास पुलिस ने एसएसबी के

सहयोग से अमझोर इलाके से गिरफ्तार किया था.

बतलाया जा रहा है कि एनआईए के द्वारा घर के अन्दर जमीन को

तोड़फोड़ कर कुछ निकालने की कोशिश की जा रही थी.

नक्सली विजय आर्य के दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी

लेकिन इस दो घंटों की छापेमारी में क्या मिला, इसकी जानकारी अब तक साक्षा नहीं की गयी है.  

यहां बतला दें कि एनआईए की दूसरी टीम विजय आर्य के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है.

पटना के एजी कॉलोनी, गया जिले के करमा में स्थित आवास,

गया शहर और औरंगाबाद में एक साथ छापेमारी जारी है.

माओवादी सेंट्रल कमिटी के सदस्य है नक्सली विजय आर्य

यहां बतला दें कि फिलहाल विजय आर्य माओवादी सेंट्रल कमिटी के सदस्य हैं.

उनकी बेटी जिला पार्षद है. जबकि बेटा इंजीनियर है.

एनआई की टीम बेटे और बेटी शोभा कुमारी के आवास पर भी छापेमारी कर रही है.  

विजय आर्य के ठिकानों पर छापेमारी से पूरे बिहार मे हड़कंप है,

लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है.

परैया कांड में वांछित नक्सली सुनील यादव गिरफ्तार

Dhanteras 2026: पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर रांची के बाजारों में...

रांची में पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सर्राफा बाजार में 20 करोड़ का कारोबार, इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री में 30%...

GST Collection October 2026: दिवाली से पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर...

अक्टूबर 2026 में देश का जीएसटी कलेक्शन 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले 22.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।...

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...