मांझी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश कुमार, सीएम के जाने के बाद आए तेजस्वी

पटना : मांझी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश कुमार- इफ्तार पार्टी के

बहाने बिहार में राजनीति पूरे जोर पर है. आरजेडी और जदयू के बाद

अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया.

इसमें सत्ता पक्ष और विरोधी भी शामिल हुए.

दावत ए इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद सुशील मोदी, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद,

मंत्री विजय चौधरी, मंत्री शाहनवाज हुसैन शामिल, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, सांसद चिराग पासवान शामिल हुए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भी पहुंचे.

इससे पहले वह कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में वे शामिल हुए.

कुछ देर बाद लालू के बड़े बेटा तेजप्रताप यादव भी मांझी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने पूरे मांझी परिवार के साथ अलग से तस्वीर खिंचवाई.

शराबबंदी पर नजदीक आए मांझी

इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार जीतन राम मांझी के साथ बैठे. इसके बाद मंच पर जीतन राम मांझी ने शराबबंदी पर बने पोस्टर शराब हराम है… दिया है. यह एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है. शराबबंदी के पक्ष में जीतन राम मांझी नहीं दिखे.

तेजस्वी ने पहले निभाया गठबंधन का धर्म

बिहार कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में राजद और जदयू के लोग भी शामिल हुए. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कांग्रेस के दावते इफ्तार में पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,कांग्रेस के विधायक दल नेता जी शर्मा से मुलाकात की. यहां से फिर वे मांझी के कार्यक्रम में गए. कांग्रेस के दावत ए इफ्तार में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी शामिल हुए. उनके साथ उनके पार्टी के नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार भी इस दावत ए इफ्तार पार्टी में पहुंचे. मांझी के यहां से चिराग पासवान और सहनी कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए.

मदन मोहन झा ने तेजस्वी यादव को दिया धन्यवाद

सदाकत आश्रम में हुए इफ्तार पार्टी के बाद मदन मोहन झा ने कहा कि इतनी व्यवस्था होने के बाद भी तेजस्वी यादव सदाकत आश्रम पहुंचे इसके लिए उनको धन्यवाद है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखना चाहिए. हालांकि उन्होंने इस ओर इशारा किया कि राजनीति में कोई भी चीज बंद नहीं होता. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कई बार सदाकत आश्रम आ चुके हैं.

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा हुए शामिल

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कांग्रेस द्वारा सदाकत आश्रम में हुए इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सभी पार्टी को राजनीतिक भावना संस्कार ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए. साथ ही कहा कि इसमें कोई राजनीतिक रूप से नहीं देखना चाहिए.

रिपोर्ट : शक्ति/ प्रणव राज

तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img