मकर संक्रांति पर BJP प्रदेश कार्यालय में ‘कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज’ में शामिल हुए नेता व कार्यकर्ता

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर आज किसान मोर्चा के तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में प्रदेश के वरिष्ठ नेता से लेकर तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ‎कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मकर संक्रांति और दही-चूड़ा भोज को सांस्कृतिक परंपरा, समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व संगठन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं के मन में एकता, आत्मीयता और नवऊर्जा का संचार करती है।

कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है – प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति को सूर्य देव के उत्तरायण होने और प्रकृति में नई ऊर्जा के संचार का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन शुभ परिवर्तन, आत्मबल और सकारात्मक सोच का प्रतीक है और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का संचार करता है।‎ इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति लेकर आए।

BJP Office 1 22Scope News

बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा का भोज लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है – सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस मौके पर प्रदेश कार्यालय पहुंचे और भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा का भोज लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मकर संक्रांति पर सात्विक भोजन करने का विधान है, इसलिए बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाने की प्रधानता है। ‎इस शानदार आयोजन के लिए उन्होंने किसान मोर्चा की तारीफ की।

BJP Office 2 22Scope News

यह पर्व स्नान, दान, दया, धर्म और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक है – विजय कुमार सिन्हा

इधर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस पावन मौके पर कहा कि यह पर्व स्नान, दान, दया, धर्म और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक है। उन्होंने उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए भगवान भास्कर से बिहार के लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, प्रकाश और नई ऊर्जा का संचार होने की कामना की।

BJP Office 5 22Scope News

दही-चूड़ा कार्यक्रम में कई बड़े नेता रहे मौजूद

‎इस दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, अरुण शंकर, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया और विधायक संजीव चौरसिया सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। ‎प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित इस दही-चूड़ा भोज को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे।

BJP Office 4 22Scope News

आज से शुभ दिनों की शुरुआत होती है – BJP किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस आयोजन को विशेष बताते हुए कहा कि आज से शुभ दिनों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म में बेहद खास, शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। ‎इस भोज कार्यक्रम में भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा, सभी प्रकोष्ठों के सभी संयोजक सहित सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

BJP Office 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मकर संक्रांति के अवसर पर JDU द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img