
पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के कई इलाकों में छठ महापर्व को लेकर आज सूप वितरण के साथ-साथ फल सामग्री का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज पटना सिटी में छठ पूजा के उपलक्ष्य पर पीरमुहानी, पटना सिटी, बाईपास, नालारोड और मेंहदीगंज में छठव्रतियों के बीच में साड़ी, नारियल और अन्य छठ सामग्री को वितरित किया। जिसमें बिहार के पूर्व एमएलसी सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा विचार मंच की ओर से सूप वितरण में सम्राट चौधरी पहुंचे। वहीं पटना की मेयर सीता साहू ने भी छठ व्रतियों को सूप वितरण किया।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि छठव्रतियों के बीच में साड़ी, नारियल और अन्य छठ सामग्री को वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। छठी मैया के आशीर्वाद से हमारे माता-बहनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएं। जय छठी मैया। सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा विचार मंच की ओर से दोनों अतिथियों को दोशाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। बताया जा रहा है कि करीब दो हजार छठव्रतियों को छठ से संबंधित सामान वितरण किया गया। सीता साहू ने कहा कि छठ पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाएं और सभी स्वस्थ रहें। वहीं वार्ड पार्षद श्वेता कुमारी ने भी सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि सभी को छठी मैया का आशीर्वाद मिलता रहे सभी लोग खुशहाल रहें।

यह भी देखें :
पटना के पूर्व डिप्टी मेयर रूपनारायण मेहता ने भी सूप वितरण किया और लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां जो आयोजन किया जा रहा है यह एक सामाजिक रीति-रिवाज है जो शुरू से चलते आ रहा है। हमारे यहां संस्कृति है। पूरे हिंदुस्तान में जीतने भी जगह छठ मनायी जाती है। उसे एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह महान पर्व के रूप में जाना जाता है। पटना सिटी में विभिन्न संगठनों की ओर से तमाम जगहों पर सूप वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस महान पर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आगे आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : लोकास्था का महान पर्व Chhath का आज दूसरा दिन, रोटी और गुड़ की खीर का लगेगा भोग
उमेश चौबे की रिपोर्ट




