पटना : भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्र ने शत्-शत् नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। पटना में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार लोक भवन सचिवालय के अपर सचिव, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की ओर से जिला दंडाधिकारी पटना, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमंडल ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डिप्टी सीएम, सांसद, विधायक व विधान पार्षद ने राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

CM नीतीश के साथ कई वरीय अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई और दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : पटना मेट्रो में हर दिन लाखों का घाटा, सिर्फ इतने यात्री कर रहे सफर
Highlights


