रांची: एक बार फिर बालू घाटों का टेंडर का मामला फंस गया है। इस मामले में आगे क्या होगा इसका निर्णय टेंडर मूल्यांकन कमेटी के द्वारा किया जायेगा।
कमेटी अगर इस टेंडर को लेकर अपनी सहमति देती है ताे इस टेडर को वैध माना जायेगा। दो नवबंर को 19 बालू घाटों के लिए चयनित माईस डेवलपर ऑपरेटर के बीच फाईनेंशियल बिड के लिए टेंडर जारी किया गया था।
10 नवंबर को देर रात तक बोली लगायी गयी. 19 घटों के लिए एल-वन कर दिया गया है। इसकी सूची जेएसएमडीसी को भेजी गयी. इसके बाद रांची डीसी ने टेंडर कमेटी को टेंडर की पूरी प्रक्रिया की जांच का आदेश दिया।
डिजिटल सिग्नेचर नहीं होने पर कमेटी को एतराज सूत्रों ने बताया कि जारी किये गये टेंडर के हर पेज पर टेंडर कमेटी ने एतराज जताया है.टेंडर कमेटी टेंडर के सभी कागजात की जांच कर रही है।
इन घाटों के लिए निकला था टेंडर कांची नदी के पंगरू बेडेडीहा, सोमाडीह, गोमियाडीह, सुतीलांग, सुमनडीह, लोवाहातू, सारजमडीह, करांबू, तुंजू व अनेरडीह, स्वर्णरेखा नदी के श्यामनगर, चोकेसरंग, डुंबरबेड़ा, सुंडील, पकारो नदी के बसंतपुर, चेटी नदी के परा, सपही नदी के चुरी व राय घाटों के लिए टेंडर निकला था.


