Wednesday, July 9, 2025

Related Posts

झरिया में लोडेड पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

झरिया. बोरागढ़ पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसका नाम राकेश तिवारी बताया जा रहा है। बस्ती जीतपुर का रहने वाला है। इसकी जानकारी सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने झरिया थाना में प्रेसवार्ता कर दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

बताया जा रहा है कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने पर बोरागढ़ पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने Jh10cv 6506 नंबर की बाइक, एक लोडेड सिक्सर और 7.65mm कारतूस जब्त किया है। पुलिस राकेश के आपराधिक इतिसाह खंगालने में जुटी है।

सचिन सिंह की रिपोर्ट