सहरसा से अमृतसर के मध्य एक-एक जोड़ी ट्रेनों का परिचालन

Hajpur- सहरसा और बनमनखी से अमृतसर के लिए एवं पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से लखनऊ के बीच एक-एक जोड़ी ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है .

सहरसा और बनमनखी से अमृतसर

1.14617/14618 बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) – बनमनखी और अमृतसर के बीच गाड़ी सं. 14617/14618 बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस का परिचालन अमृतसर से दिनांक 01.08.2022 से एवं बनमनखी से दिनांक 03.08.2022 से अगले आदेश तक पुनर्बहाल किया जा रहा है.

गाड़ी सं. 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस दिनांक 01.08.2022 से प्रतिदिन अमृतसर से 06.35 बजे खुलकर अगले दिन 17.30 बजे बनमनखी पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस दिनांक 03.08.2022 से प्रतिदिन बनमनखी से 06.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

यह ट्रेन पूर्व मध्य रेल के मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, मानसी, खगड़िया, लखमिनिया, बेगुसराय, बरौनी, बछवारा, विद्यापतिधाम, मोहिउद्दीननगर, शाहपुर पटोरी, महनार रोड, देसरी, अक्षयवट राय नगर, हाजीपुर, सोनपुर एवं दीघवारा स्टेशनों पर रूकते हुए छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बरेली-मुरादाबाद-अम्बाला-लुधियाना के रास्ते परिचालित की जायेगी.

सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस

2. 14603/14604 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (साप्ताहिक)- सहरसा और अमृतसर के बीच गाड़ी सं. 14603/14604 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन अमृतसर से दिनांक 03.08.2022 से एवं सहरसा से दिनांक 05.08.2022 से अगले आदेश तक पुनर्बहाल किया जा रहा है.

गाड़ी सं. 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस दिनांक 03.08.2022 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर 13.25 बजे खुलकर गुरूवार को 19.50 बजे सहरसा पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस दिनांक 05.08.2022 से प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 16.55 बजे खुलकर रविवार को 02.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

यह ट्रेन पूर्व मध्य रेल के सिमरी बख्तियारपुर, धमारा घाट, मानसी, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, रुसेरा घाट, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर एवं सोनपुर स्टेशनों पर रूकते हुए छपरा-गोरखपुर-गोंडा- बरेली-मुरादाबाद- अम्बाला-लुधियाना के रास्ते परिचालित की जायेगी.

पं.दीनदयाल उपाध्याय-लखनऊ एक्सप्रेस

3. 14261/14262 लखनऊ-पं.दीन दयाल उपाध्याय-लखनऊ एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) – लखनऊ और पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बीच गाड़ी सं. 14261/14262 लखनऊ-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं-लखनऊ एक्सप्रेस का परिचालन लखनऊ से दिनांक 02.08.2022 से एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से दिनांक 03.08.2022 से अगले आदेश तक पुनर्बहाल किया जा रहा है.

गाड़ी सं. 14262 लखनऊ-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एक्सप्रेस दिनांक    02.08.2022 से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरूवार को लखनऊ से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.14 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 14261 पं. दीन दयाल उपाध्याय जं-लखनऊ एक्सप्रेस दिनांक 03.08.2022 से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय जं से 22.55 बजे खुलकर अगले दिन 05.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी.  अप एवं डाउन दिशा में यह वाराणसी, जौनपुर सिटी एवं सुलतानपुर स्टेशनों पर रूकेगी.

रिपोर्ट -शक्ति

रेलवे ने 136 ट्रेनों को किया रद्द

Saffrn

Trending News

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...

Khunti Tragedy : तोरपा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों...

खूंटी के तोरपा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम।Khunti Tragedy...

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img