कक्षा-1 में नामांकन के लिए 9 से 14 मार्च तक होगी ऑनलाइन लॉटरी

पटना : राज्य में डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से कक्षा-1 के नामांकन के लिए नौ से 14 मार्च के बीच विभिन्न जिलों में ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी तरीके से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विभाग के अनुसार, लॉटरी प्रक्रिया संबंधित जिलों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है। यह प्रक्रिया अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से चयन किया जाएगा। लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों का नामांकन संबंधित विद्यालयों में किया जाएगा।

कक्षा-1 में नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली अपनाई जा रही है – SC-ST विभाग

एससी-एसटी विभाग से संचालित राज्य के 91 डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1 एवं कक्षा-6 में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन विद्यालयों में कक्षा-6 में नामांकन के लिए 22 फरवरी को राज्यस्तरीय लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा-1 में नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली अपनाई जा रही है। विभाग के माध्यम से संचालित ये आवासीय विद्यालय एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करते हैं, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा ने कहा- राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के बावजूद नहीं रुकेगा जनता का काम

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img