पटना : रेल पुलिस के द्वारा आज 154 मोबाइल बरामद किया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों को बुलाकर मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाई गई। 154 मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 23 लाख 10 हजार है। वहीं रेल एसपी ने बताया कि अभी तक एक हजार 129 मोबाइल को रेल पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 70 लाख रुपए है। यह वैसे मोबाइल है जो यात्रा करने के दौरान कहीं छूट गया है या गिर गया है। साथ ही साथ चोरी की मोबाइल भी रेल पुलिस के द्वारा बरामद की जा रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







