सतबहिनी नाला पर बन रहे चेक डैम निर्माण का विरोध

पलामू : जिले के पांकी प्रखंड के कोनवाई गांव के सतबहिनी नाला पर जल संसाधन विभाग द्वारा बनाये जा रहे चेक डैम निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है. कोनवाई और पिपरा कला के ग्रामीणों ने चेक डैम निर्माण का विरोध करते हुए कार्य को रोक दिया है. ग्रामीणों ने घंटों निर्माण स्थल पर जमकर हंगामा किया.

dam1 22Scope News

नहीं माने ग्रामीण वापस लौटे जेई

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जेई राघवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण जेई और संवेदक से एस्टीमेट दिखाने की मांग पर अड़े रहे. घंटों मान मनोबल का खेल चलता रहा, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं रहे. जेई को पुनः वापस लौटना पड़ा. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक कौशल सिंह के द्वारा मनमानी तरीके से स्थल बदलकर चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है. चेक डैम निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है. घटिया तरीके से निर्माण किया जा रहा है.

dam12 22Scope News

सतबहिनी नाला: रैयती जमीन पर जबरदस्ती चेक डैम का किया जा रहा निर्माण

ग्रामीणों का आरोप है कि रैयती जमीन पर जबरदस्ती चेक डैम का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि चेक डैम का निर्माण सतबहिनी नाला पर किया जाना था. शिलापट्ट भी सतबहिनी नाला के पास ही लगाया गया है. संवेदक सतबहिनी नाला पर चेक डैम निर्माण कराने के बदले स्थल बदल कर शिलापट्ट से काफी दूर कुबरी कहुआ के पास किसानों के रैयती जमीन पर जबरदस्ती निर्माण करा रहा है. ग्रामीणों ने रैयतों को मुआवजा देने और प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने की मांग की है.

Saffrn

Trending News

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : बिहार में 8 अप्रैल 2026 का दिन राजनैतिक, प्राकृतिक और आर्थिक मोर्चों पर काफी हलचल भरा रहने वाला...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल: रांची समेत इन 12 जिलों में...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल : झारखंड में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है।...

राजधानी रांची में दिनदहाड़े Jewellers Loot, हथियार के बल पर लाखों...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लूट, बाइक सवार अपराधी नगद और आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।Jewellers Loot...

अस्पताल में DC ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी;...

Hazaribagh: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह औचक निरीक्षण के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img