Commercial Advertisment

श्रम अधिनियमों के प्रमुख प्रावधानों से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पलामू:  सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय में श्रम अधीक्षक एतवारी महतो की अध्यक्षता में श्रम अधिनियमों के प्रमुख प्रावधानों से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में औद्योगिक प्रतिष्ठान, होटल, स्कूल, अस्पताल, दुकान प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में सभी श्रम अधिनियमों के प्रमुख प्रावधानों को पीपीटी के माध्यम से न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948, बोनस भुगतान अधिनियम 1965, उत्पाद अधिनियम 1972, मजदूरी भुगतान अधिनियम 1936, सामान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, दुकान प्रतिष्ठान अधिनियम 1953, ठेका मजदूर अधिनियम 1970, बाल श्रम अधिनियम 1986, मातृत्व अधिनियम 1961, औद्योगिक विवाद अधिनियम और प्रवासी मजदूर अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को विभिन्न श्रम अधिनियमों के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

आयोजित कार्यशाला में भगवती हॉस्पिटल, रिवर व्यू रिसोर्ट, क्रोन प्लाजा, संत मरियम स्कूल, न्यू कोलकाता बाजार, सन जेवियर अकैडमी, आदित्य विजन, वी-मार्ट, द्वारका जी हॉस्पिटल, सिटी स्टाइल, रिलायंस ट्रेंड्स, आरसी केयर हॉस्पिटल, आरसी लाइफ केयर हॉस्पिटल, प्रकाशचंद जैन सेवा सदन, कम्पोटेंट पॉलीमर्स, सनटेक प्लास्टीजर प्राइवेट लिमिटेड, सेक्रेट हार्ट स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, इलाइट पब्लिक स्कूल, ब्राइट लेंट स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...

JAC Exam Form 2027: 12 नवंबर से भरे जाएंगे मैट्रिक-इंटर के...

 JAC ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। बिना विलंब शुल्क 12 से 26...

Jharkhand Weather Update: चक्रवात मुरासु का झारखंड में सीमित असर, 4...

 Cyclone Murasu का झारखंड में व्यापक असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची, कोल्हान और संताल समेत कई जिलों में हल्की...