पटना : बिहार के व्यवसायी पर लगातार हो रहे हमले और व्यवसायी की दुकानों में लूट के मामले को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश है. वही इसको लेकर अब व्यवसायी गोलबंद होने लगे हैं.
वहीं बिहार प्रदेश वैश्य महासभा ने एक बैठक का आयोजन कर अपना विरोध जताया. वैश्य महासभा आने वाले समय में बिहार में चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. वहीं सरकार के साथ-साथ सभी डीएम से उद्यमियों को आर्म्स लाइसेंस देने की मांग की.
सुरक्षा को लेकर व्यवसायियों ने पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल को पत्र लिखा है और सुरक्षा की गुहार लगाई है. वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द कुमार ने कहा कि अपराधी हमले के डर से उद्यमी पलायन को मजबूर है. अब फिर से बिहार में जंगलराज जैसा माहौल बन गया है. व्यवसायियों के साथ-साथ अब लोगों में भय का माहौल बन गया है.
रिपोर्ट : शक्ति
BIG BREAKING : सातवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, 28 जनवरी को होनी थी परीक्षा
महिला हॉकी में झारखंड की बेटियों का कमाल, वेतन डुंगडुंग ने दागे शानदार 10 गोल
Prashant Kishor नहीं बना रहे राजनीतिक पार्टी, कहा- बिहार में शुरू करूंगा 3 हजार किमी की पदयात्रा
Muzaffarpur: जमीन के अंदर शराब रख रहे हैं माफिया, पुलिस ने लीची बागान से निकाली अवैध शराब की खेप
Delhi Violence: बच्चों के झगड़े में भिड़े दो समुदाय, पत्थरबाजी के बाद क्षेत्र में तनाव


