
दरभंगा/गोपालगंज : दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत लगमा गांव स्थित ब्रह्मचर्य आश्रम में आगामी एक मार्च से 16 मार्च तक चलने वाले लक्षचंडी महायज्ञ एवं अति विष्णु यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार से कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ हो जाएगा। जिसमें करीब 15 सौ कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई हैं। इस महायज्ञ को लेकर विशाल मंडप बनाया गया है। जिसमें 108 हवन कुंड बनाए गए हैं। देश के कोने-कोने से आए 2100 पंडित इस मंडप में हवन, पूजा एवं पाठ करेंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक तैयारी की गई है। वहीं बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर इस महायज्ञ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी तरफ से व्यापक तैयारी कर ली है।
लक्षचंडी महायज्ञ व दूसरा अति विष्णु हो रहा है महायज्ञ
इस बाबत स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण मोहन दास ब्रमचारी ने कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि लगमा ब्रह्मचर्य आश्रम में दो-दो महायज्ञ होने जा रहा है। एक लक्षचंडी महायज्ञ एवं दूसरा अति विष्णु महायज्ञ हो रहा है। जिसमें सीताराम एंव विष्णु भगवान की मूर्ती का प्राण प्रतिष्ठा हैं। जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए पंडितों के द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन एवं पूजन होगा। इस क्षेत्र में बहुत दिनों से कोई यज्ञ का आयोजन नहीं किया गया था यह सभी के विचार से किया जा रहा हैं। विश्व कल्याण के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतवर्ष में जितने भी धर्मस्थल हैं वहां से पंडित एवं विद्वानों का समागम यहां हो रहा है, जो देखने में अद्वितीय एवं अद्भुत होगा। जहां तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आने की बात है तो 11, 12 और 13 मार्च को उनके आने की पूर्ण संभावना हैं।
यह भी देखें :
प्रशासनिक तैयारी पूरी है – SDO विकास कुमार
वहीं कार्यक्रम को लेकर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि प्रशासनिक तैयारी पूरी है। श्रद्धालु को कोई दिक्कत ना हो इसलिए जगह-जगह बार्केटिंग कर दी गई है। अग्णी शमन को चिट्टी लिखकर वहां उचित व्यवस्था के लिए अवगत करा दिए हैं। सिविल सर्जन को एक चिकित्सक टीम श्रद्धालु को कोई दिक्कत यदि हुई तो मौजूद रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में दो सौ पुलिस फोर्स मौजूद रहेंगे।
गोपालगंज में सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार
बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड स्थित रामनगर के राम जानकी मठ पर देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। रामनगर मठ पर होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी तरह तेज हो चुकी है। आगामी छह मार्च से 10 मार्च तक मठ पर हनुमत कथा का आयोजन किया जाना है। हालांकि इस कार्यक्रम को धार देने के लिए रामनगर के राम जानकी मठ के मठाधीश हेमकान्तशरण देवाचार्य नें देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आमंत्रण भेजा था। जिसे बाबा बागेश्वर ने स्वीकार कर लिया है।

इस बार पांच मार्च को कलश यात्रा
छह मार्च से 10 मार्च के बीच मठ पर हनुमत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमत कथा कहेंगे। वहीं बिहार आगमन को लेकर बाबा की तरफ से भी एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि हम बिहार में आ रहे हैं और आप लोग बिहार के गोपालगंज जिला पूरे प्रखंड अंतर्गत रामनगर स्थित राम जानकी मठ पर आए और हनुमत कथा का श्रवण करें।
यह भी पढ़े : शिवराज सिंह चौहान ने मिथिला के परिधान धोती कुर्ता में किया मखाना बीज की बोआई, सुनी किसानों की समस्या…
वरुण ठाकुर और शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Highlights




