सारण के पंकज तिवारी का IPL में नेट बॉलिंग के लिए चयन, इस टीम में हुआ सिलेक्शन

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के पूरे मैच का शेड्यूल जारी हो गया है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। वहीं इस शेड्यूल के बीच सारण के पंकज तिवारी का चयन आईपीएल में नेट बॉलिंग के लिए हुआ। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए चयनित हुए हैं। इससे उनके परिवार सहित गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

पंकज तिवारी का IPL में नेट बॉलिंग के लिए चयन

पंकज तिवारी तेज गेंदबाज है। वह बिहार के सारण जिले के पानापुर के सतजोड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनकी तेज गेंदबाजी की प्रतिभा ने उन्हें IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम के नेट बॉलर के रूप में जगह दिलाई है। यह खबर उनके परिवार, क्रिकेट कोच और पूरे सारण जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। उन्होंने लगातार 137 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और नेट बॉलर के रूप में उन्हें पहला स्थान मिला।

पहला मैच KKR और RCB के बीच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के पूरे मैच का शेड्यूल जारी हो गया है। पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स ग्राउंड में होगा। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला होगा। फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स ग्राउंड में ही खेला जाएगा।

आईपीएल 2025 को लेकर बीसीसीआई ने घोषणा की है कि भारत में 13 स्थानों पर कुल 74 मैच खेले जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के दूसरे दिन चेन्नई में भिड़ेंगे। पिछले साल की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

Saffrn

Trending News

LPG Crisis Update: गैस कमी पर प्रशासन सख्त, कोयले की सप्लाई...

रांची में एलपीजी संकट के बीच प्रशासन ने कोयले की आपूर्ति बढ़ाने और गैस कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।LPG Crisis Update रांची:...

Flight Fare Hike: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, एयर टिकट 3000...

मिडिल ईस्ट तनाव और फ्यूल सरचार्ज के चलते रांची से दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों के फ्लाइट किराए में भारी बढ़ोतरी।Flight Fare Hike रांची:...

2027 Digital Census: 1 अप्रैल से हाईटेक प्रक्रिया शुरू, पहली बार...

भारत में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू, जियो-रेफरेंसिंग तकनीक, ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन और कड़ी डेटा सुरक्षा की व्यवस्था।2027 Digital Census...

Ramgarh JEE Main Scam: परीक्षा से पहले मॉनिटर बदलने की साजिश,...

 रामगढ़ में जेईई मेन-2 परीक्षा से पहले सिस्टम से छेड़छाड़ का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 70 मॉनिटर और SUV जब्त।Ramgarh JEE Main Scam रामगढ़:...

Ranchi Tax Update: 31 मार्च को खुलेगा नगर निगम कार्यालय, बकाया...

 रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन टैक्स भुगतान का मौका दिया, 1 अप्रैल से बकाया पर पेनाल्टी लगेगी।Ranchi Tax Update...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img