पटना : जन अधिकार पार्टी (JAAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने बिजली को लेकर कटिहार के बारसोई में हुए गोलीकांड की सीआईडी जांच की मांग की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बारसोई गोलीकांड में 40 जनप्रतिनिधियों पर केस किया गया है, इन सभी को जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
हमारी मांग है कि सरकार जन प्रतिनिधियों से सभी मुकदमें को वापस ले और इलाके में समुचित बिजली की व्यवस्था करें। साथ ही उन्होंने कहा बारसोई कांड में एसडीओ और उसके बॉडीगार्ड की भूमिका की भी जांच हो।
https://22scope.com/pappu-yadav-nitish-government-failed-to-prevent-criminal-incidents/
विवेक रंजन की रिपोर्ट







