स्टोन के ऑपरेशन से गई मरीज की जान, परिजनों ने लगाया मानव अंग तस्करी का आरोप

मधेपुरा : मधेपुरा जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के समीप एक निजी अस्पताल में इलाजरत मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज के इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। इतना ही नहीं वे लोग मृतक के शरीर से जरूरी अंग निकालने का भी आरोप लगाया।

बताया जाता है कि मृतक का इस निजी अस्पताल में गोल ब्लाडर के पत्थर को ऑपरेशन कर निकला गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एनएच-106 को घंटों तक जाम कर हंगामा किया है। इस संबंध में मरीज के भाई रमेश यादव ने बताया कि उसका भाई प्रभाष यादव बिल्कुल तंदुरुस्त था। खुद से बाइक चलाकर घर से यहां इलाज के लिए आया और ऑपरेशन में लापरवाही के कारण इसकी मौत हो गई। हंगामा के बाद अस्पताल संचालक फरार बताए जा रहे है। कर्मी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। दूरभाष पर चिकित्सक संतोष कुमार ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है आपसे बाद में बात करता हूं।

https://22scope.com/madhepura-police-got-big-success-3-smugglers-caught-with-drugs/

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!