पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए हो रहे मतदान 2.30 बजे समाप्त हुआ। अब 4.30 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक नतीजे आ जाएंगे। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली चलने की खबर सामने आई है। एसडीपीओ राजेश रंजन ने बताया कि एक खोखा बरामद हुआ है, किसी को डरने की जरूरत नहीं है प्रशासन यहां पर मौजूद है और भी फोर्स मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि हम लोग पता कर रहे हैं कि किसने इस तरीके का काम किया है।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव के नाम में वैलेट पेपर पर गड़बड़ी
आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव का वैलेट पेपर में रिंकल कुमार लिखा गया है। कई वोटर द्वारा देखा जा रहा है कि रिंकल के आगे कुमार को काटकर यादव लिख रहा है, वोटर लोग उसके बाद जिसको वोटिंग करना है उसको वोट कर रहा है, इसमें चुनाव प्रशासन का दोष बताया जा रहा है।
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए छात्र जदयू से आयुष हर्ष, एबीवीपी से गूंजेश कुमार, एनएसयूआई से अंजलि पटेल, छात्र राजद से सुमन शेखर चुनाव मैदान में है। वहीं महासचिव पद के लिए एनएसयूआई से खुशी कुमारी, एबीवीपी से प्रिया सिंह, छात्र जदयू से मंजीत कुमार, छात्र राजद से प्रत्यूष राज और आइसा से अदिति सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
BN कॉलेज में कई छात्रों को वोट देने से रोका
बीएन कॉलेज में कई छात्रों को वोट देने से रोका गया, छात्रों के पास आईडी कार्ड नहीं है। क्योंकि छात्रों का कहना है कि पिछले जो नए छात्र हैं उनका जून-जुलाई 2025 में एडमिशन हुआ है। अप्लाई के बावजूद अभी तक आईडी कार्ड कॉलेज की ओर से नहीं दिया गया है। अब बिना उसके आईडी कार्ड के वोट देने से रोका जा रहा है, जबकि उनके पास एडमिशन का ओरिजिनल स्लिप भी है।
यह भी पढ़े : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव : मतदान शुरू, आज शाम को ही आएगा रिजल्ट
Highlights


