बोकारो : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से चास बोकारो ट्रक ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन परेशान हैं, और सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है. एसोसिएशन ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं, लेकिन अबतक व्यावसायिक किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है.
उन्होंने कहा कि एसडीओ चास से भी अनुरोध किया था. उन्होंने सात दिनों के भीतर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज सातवें दिन भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. लिहाजा आज हम अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर हैं. नेताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगो को लेकर कोई काम नहीं कर रही है, जिसके कारण हमें वाहन चलाने में नुकसान हो रहा है. ऐसी स्थिति में परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है. पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत की बढोत्तरी के अनुपात भाड़ा में वृद्धि नहीं हुई .
रिपोर्ट : चुमन कुमार
जियाडा में नियोजन की मांग पर अड़े विस्थापितों का आंदोलन जारी, प्रबंधन पर लगाया आरोप







