PM Modi Appealed Voters Of Kashi : 1 जून को मतदान का नया रिकॉर्ड बनाना है

वाराणसी : PM Modi Appealed Voters Of Kashi – लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को अपने निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मतदाताओँ के लिए संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने मतदाताओं से विशेष आग्रह किया है। यह आग्रह भोजपुरी में किया गया है। संदेश में पीएम मोदी कहते हैं – काशी के लोगों को 1 जून के दिन मतदान का नया रिकॉर्ड बनाना है। लोकसभा चुनाव के मतदान का दिन आ गया है। . इस नगरी का प्रतिनिधि होना बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से और आप काशीवासियों के आशीर्वाद से ही संभव है।

पीएम मोदी ने काशी युवा, नारी शक्ति और किसानों से किया विशेष आग्रह

भोजपुरी में बोलते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा है कि काशी के लिए इस बार का चुनाव नव-काशी के साथ ही विकसित भारत के निर्माण का भी चुनाव है। लोकसभा चुनाव के मतदान का दिन आ गया है। मेरे लिए काशी भक्ति, शक्ति और विरक्ति की नगरी है। काशी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है, संगीत की धरती है। पीएम मोदी ने कहा कि अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है। ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे। यहां के युवा, नारी शक्ति और किसानों से विशेष आग्रह है।

होशियारपुर में बोले पीएम मोदी – गुरु रविदास जी की प्रेरणा से सरकार लगाएगी हैट्रिक

काशी के लोगों के लिए संदेश जारी करने से पहले पीएम मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में कहा कि दशकों बाद ऐसा समय आया है जब पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। गरीब कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। पिछले 10 साल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। पीएम मोदी ने कहा, जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं। वीरों की इस धरती के लोगों से अधिक और कौन जानेगा कि दमदार सरकार क्या होती ह।. दमदार सरकार वो होती है जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे, जो दुश्मन को घर में घुसकर मारे और जो भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाए।

काशी के वोटरों को जारी अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा। आपको याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान।
पीएम मोदी के लिए अमित शाह के कार्यक्रम में पहुंचे काशी के संत समाज के लोग।

पंजाब की चुनावी रैली के बाद पीएम मोदी ने काशी के वोटरों को भेजा आग्रह संदेश

पंजाब के होशियारपुर में की चुनावी रैली से पीएम मोदी ने एक साथ कई सियासी हित साधे। उन्होंने गुरु रविदास को याद किया जिनका वाराणसी सीरगोवर्धन में मंदिर है और हर साल गुरु रविदास जयंती बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजाब और आसपास से वाराणसी पहुंचते हैं। गुरु रविदास को मानने वालों की एक बड़ी संख्या पंजाब और आसपास में निवास करती है और अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के लोग उन्हें भगवान के रूप में पूजते हैं। पीएम मोदी स्वयं गुरु रविदास जन्मस्थल सीरगोवर्धन पहुंचते रहे हैं। होशियारपुर की रैली से पीएम मोदी गुरु रविदास का जिक्र वाराणसी से भी खुद को कनेक्ट कर काशी के वोटरों को अपने साथ जोड़ा। इसी रैली के बाद उन्होंने काशी के वोटरों के लिए अपना संदेश भी जारी किया।

पीएम मोदी बोले – काशीवासियों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा

काशी के वोटरों को जारी अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा। आपको याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान। मुझे याद है कि मेरे नामांकन वाले दिन युवा पीढ़ी बहुत उत्साहित थी। अब यही उत्साह हर बूथ पर दिखे, मेरा यही आग्रह है। पिछले 10 साल में काशी युवा कल्याण और विकास की राजधानी बन गई है। सांसद खेल प्रतियोगिता में मैंने आप लोगों का उत्साह देखा है।

अमित शाह, कलराज मिश्र और देवेंद्र फडणवीस ने बाबा दरबार में मत्था टेका

गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में दिग्गजों के दर्शन- पूजन का सिलसिला जारी रहा। यहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। विधि- विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लेने के बाद परिसर का भ्रमण किया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दर्शन- पूजन के बाद तस्वीरें खिंचवाई। भीषण गर्मी के बावजूद विश्वनाथ धाम परिसर में अमित शाह को देख लोग उत्साहित हो उठे। इस पर उन्होंने श्रद्धालुओं का हाथ उठाकर अभिवादन भी किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बाबा विश्वनाथ दरबार में देख श्रद्धालु ने हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया तो उन्होंने भी स्वागत करते हुए हाथ मिलाया और उसका हाल पूछा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates