Desk. मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में आरती के दौरान आग लगने से पुजारी समेत 13 लोग झुलस गये। पीएम मोदी ने इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया।
उन्होंने कहा, ‘उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’
महाकाल मंदिर में आग की घटना
मीली जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में आज सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गयी। इस दौरान पुजारी और श्रद्धालु झुलस गये। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है।
Highlights


