नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 9वीं किस्त के तहत 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 9वीं किस्त जारी की गयी है। जिन किसानों के खाते में PM किसान निधि की 2000 रुपये की किस्त नहीं आई है वो इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


