गया में 7 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

GAYA : गया में तीन अलग-अलग मामलों में 7 गिरफ्तारियां हुई है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया है कि पुलिस ने मगध विश्वविद्यालय से एक बाराचट्टी से एक और इमामगंज थाना क्षेत्र से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. कुुल 3 कांडों में यह सभी गिरफ्तारियां हुई है. एसएसपी ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में ओझा गुनी का काम करने वाले बालचंद पासवान से बीते 10 फरवरी को मोबाइल फोन पर 5 लाख की रंगदारी अपराधियों द्वारा मांगी गई थी. इस घटना को लेकर मगध विश्वविद्यालय थाना में केस दर्ज किया गया था.

ssp gaya 2 22Scope News
मीडिया को संबोधित करते हुए ssp

टेप रिकॉर्डर बम से किया गया था हमला

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी. वहीं, इस क्रम में अनुसंधान में सामने आया कि इस पर दो बार पूर्व में हमला हुआ था, जिसमें एक बार फायरिंग की गई थी, जिसमें एक महिला को गोली जा लगी थी. वहीं, दूसरी बार बालचंद पासवान पर टेप रिकॉर्डर बम से हमला किया गया था. दूसरे हमले में भी बालचंद ओझा बाल-बाल बचा था. वहीं, घर के कुछ लोग घायल हो गए थे. टेप रिकॉर्डर यानी म्यूजिक सिस्टम शुरू होते ही विस्फोट हुआ था. इस तरह टेप रिकॉर्डर बम से हमला करने का मामला सामने आया था.

दो बार हमला को देखते हुए इसकी एसआईटी के द्वारा जांच की गई. इस कांड में मोहम्मद शाहबाज नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया. पुलिस के सामने मोहम्मद शाहबाज ने दो बार बम से हमला करने की बात स्वीकार की. उसने 2 लाख में सुपारी ली थी और 50 हजार एडवांस भी मिले. यह राशि एक व्यक्ति के द्वारा दी गई थी. स्वीकार किया है कि दो बार बालचंद पासवान पर हमला उसके द्वारा किया गया, लेकिन वह किसी तरह से बच गया.

इमामगंज में ओझा की हत्या में शामिल पांचों गिरफ्तार

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बीते दिन कृष्णा भारती की हत्या कर दी गई थी. ओझा गुनी करने को लेकर हत्या की वारदात हुई थी. इस कांड में पुलिस ने पहले ही सुनील भुुईयां को एक देसी कट्टा और 14 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं, अब इसमें पांच और लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इसमें मंटू माझी, संजय मांझी, रंजीत भारती, गोला भारती, सत्येंद्र मांझी शामिल है.

बाराचट्टी में लड़की की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार

वहीं बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केंदुआ में 12 फरवरी को एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया था. इस मामले में विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है. यह वन गुरुवा गांव का रहने वाला है.

रिपोर्ट : आशीष

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img