मधुबनी : मधुबनी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकही थाना अंतर्गत अशोक अग्रवाल के घर 25 से 30 किलोग्राम सोना का डकैती हुआ था। जिसमें इंदल यादव भी शामिल थे। इंदल यादव मधुबनी दरभंगा सुपौल तीन जिला में 24 डकैती कांडों में मामला दर्ज है। 50 हजार पुलिस के द्वारा इनामी डकैत है। वर्ष 1999 से डकैती का इतिहास इंदल यादव का है। इंदल यादव की गिरफ्तारी के बाद मधुबनी पुलिस ने राहत की सांस ली।
अमर कुमार की रिपोर्ट