गिरिडीह में छठ पूजा पर घर आ रहा युवक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतरोडीह में छठ पूजा मनाने आ रहे एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक युवक की पहचान पतरोडीह निवासी छोटू दास (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सुचना मिलने के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

गिरिडीह में युवक की धारदार हथियार से हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, छोटू दास मंगलवार को छठ पूजा मनाने के लिए अपने ससुराल से गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित अपने घर के लिए निकला हुआ था, लेकिन कल शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो लोगों ने छोटू की खोजबीन शुरू की।

इसी बीच आज सुबह छोटू का शव सिमरियाधौड़ा उसके घर पतरोडीह से चंद कदम की दुरी पर स्थित आरोग्य अस्पताल के समीप पाया गया। छोटू के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया हुआ जख्म के निशान पाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi Gas Supply Update: अब सिर्फ Home Delivery, कालाबाजारी पर सख्ती,...

 रांची में अब गोदाम से गैस नहीं मिलेगी, डीसी ने होम डिलीवरी अनिवार्य की, कालाबाजारी पर सख्ती और उपभोक्ताओं को PNG में शिफ्ट करने...

Ranchi Land Revenue Action: जमीन माफिया पर सख्ती, DC का सख्त...

रांची में भू-राजस्व मामलों पर डीसी की सख्ती, जमीन माफिया से साठगांठ पर चेतावनी, एक कर्मचारी निलंबित, म्यूटेशन मामलों में तेजी के निर्देश।Ranchi Land...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: हाईकोर्ट में Contempt Petition, 2034 पदों पर...

 झारखंड में 2034 हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में देरी पर 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की, JSSC पर आदेश...

Jharkhand Weather Alert: ओलावृष्टि और आंधी का खतरा, कई जिलों में...

 झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर के असर से बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।Jharkhand Weather...

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img