Friday, May 30, 2025

Pakur: मवेशी व्यापारी से 6.45 लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Pakur: हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक मवेशी व्यापारी से बदमाशों ने 6 लाख 45 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। मवेशी व्यापारी पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है।

बता दें कि, बृहस्पतिवार को हिरणपुर में मवेशी हाट लगती है और यह मवेशी हाट झारखंड की सबसे बड़ी मवेशी हाट है, जहां बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के व्यापारी पहुंचते हैं।

Pakur: मवेशी व्यापारी से लूट

जानकारी के मुताबिक, मवेशी व्यापारी मवेशी बेचकर घर जा रहा था। इसी दौरान हिरणपुर थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। व्यापारी ने हिरणपुर थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

बिहार न्यूज़, बिहार की ताजा खबरें, पटना ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार चुनाव समाचार, बिहार राजनीति, बिहार मौसम, बिहार शिक्षा समाचार, झारखंड न्यूज़, झारखंड की ताजा खबरें, रांची समाचार, झारखंड सरकार, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़, जमशेदपुर खबरें, धनबाद न्यूज़, हेमंत सोरेन न्यूज़