मोतिहारी व्यवसायी हत्याकांड की पुलिस ने सुलझायी गुत्थी, प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा

198
मोतिहारी व्यवसायी हत्याकांड की पुलिस ने सुलझायी गुत्थी, प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा
मोतिहारी व्यवसायी हत्याकांड की पुलिस ने सुलझायी गुत्थी, प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा
Advertisment

मोतिहारी व्यवसायी हत्याकांड की पुलिस ने सुलझायी गुत्थी, प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा

मोतिहारी : पिेछले दिनों जिले के चिरैया में एक व्यवसायी अमोद कुमार यादव की हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। चिरैया में पैसे के लेनदेन करने वाले अमोद कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। वहीं मोतिहारी पुलिस ने इस हत्या को गुत्थी को सुलझाते हुए शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

सिकरहना के एसडीपीओ उदय शंकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा अवैध संबंध का विरोध करना इस कांड का मुख्य कारण है। मृतक की पत्नी सुरभीता कुमारी का आरोपी विकास कुमार के साथ अवैध संबंध था। पत्नी के प्रेम प्रसंग को लेकर अमोद कुमार काफी तनाव में था और विकास कुमार को जान से मारने की धमकी अमोद कुमार ने दी थी। इसी को लकेर अमोद को रास्ते से हटाने के लिए ही विकास ने मित्र गौतम कुमार और अमित कुमार के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। विकास कुमार ने अमोद कुमार को मारने की सुपारी दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, नगद पैसा और अन्य सबूत बरामद किया है।

ये भी पढे : दहेज के कारण हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Advertisement