काफिला मोटर के सेल्स मैनेजर के हत्यारों तक पहुंची पुलिस

Palamu-पुलिस ने रेड़मा में काफिला मोटर के सेल्स मैनेजर अंजनी सिन्हा मर्डर मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है.  पुलिस के अनुसार गढ़वा के एक बड़े आपराधिक गिरोह को 2.10 लाख रुपये की सुपारी देकर सेल्स मैनेजर की हत्या करवायी गई थी. एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने हत्या की वजह व्यवसायिक  लेनदेन का विवाद को बतलाया है.

व्यवसायिक लेन देन में हुई थी हत्या

बता दें कि मृतक काफिला मोटर पार्ट्स कंपनी रांची का सेल्स मैनेजर था,  जबकि आरोपी नई मोहल्ला निवासी अमजद हुसैन और गुड्डू काफिला कंपनी का होलसेलर था. दोनों के बीच करीबन 15 वर्षो से व्यवसायिक संबंध था. बाद में काफिला कंपनी दुकानदारों को अपने माल की सीधे आपूर्ति करने लगा. इससे नाराज होकर अमजद हुसैन ने करीब 1 साल पहले से ही काफिला मोटर पार्ट्स से माल लेना बंद कर दिया और  साथ ही  ₹155000 चेक का भुगतान भी रोक दिया. इसी पैसे को वापस करने के बहाने से काफिला मोटर के मैनेजर को बुला कर हत्या करवा दी गयी.

छोटू रंगसाज पर सौंपी गयी थी वारदात को अंजाम देने की जिम्मेवारी

हत्या कांड का अंजाम देने की जिम्मेवारी छोटू रंगसाज पर सौंपी गयी थी. डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने अपनी करवाई शुरू कर दी थी और 24 घंटे में एस.आई. टी का गठन कर अपराधी हिरासत में ले लिया. पकड़े अपराधी से पूछताछ से पता चला कि रंगबाज ने मैनेजर की हत्या करना के लिए ₹200000 की सुपारी की मांग की थी. गुड्डू का पूर्व परिचित जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी लगड़ा भी उसका साथ दे रहा था. योजना के अनुसार शनिवार को मैनेजर को फोन कर रांची से डालटनगंज बुलाया. जहां छोटू से अपना शूटर भेज कर उसकी पहचान करा देता है और ₹10000 भेज देता है.

इसके कुछ देर बाद ही अंजनी कुमार सिन्हा को गोली मार कर हत्या कर दी जाती है. इसकी पूरी प्लानिंग को पहले से ही पता था. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को आरोपी बनाया है. बताया जा रहा है कि पूरे मामले को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेवारी जेके पर थी.  वह पल-पल की खबर गुड्डू को दे रहा था. एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि 6 अपराधियों की पहचान हो गई है और अन्य की जांच जारी है.

रिपोर्ट- संदीप

Saffrn

Trending News

Jharkhand Home Guard Scam: मृत जवानों के नाम पर नौकरी का...

रांची में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का आरोप, मृत जवानों के नाम पर नौकरी देने का मामला, पूर्व कंपनी कमांडर ने DG को दी...

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img