फेविकोल के डिब्बे में शराब की तस्करी, पुलिस ने एक ट्रक को किया जब्त

पटना : पटना के मालसलामी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फेविकोल के डब्बे से ट्रक में छुपा कर ले जा रहे एक ट्रक विदेशी शराब को जब्त किया है। जब्त किए गए शराब की कीमत 10 लाख से अधिक आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते हैं ट्रक का ड्राइवर और खलासी भागने में सफल हो गया। पटना के मालसलामी थाना के पदाधिकारी ने बताया कि जप्त किए गए ट्रक का नंबर पंजाब का है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मालसलामी थाना के पुलिस को सूचना मिली कि बाजार समिति कटरा बाजार के नजदीक एक ट्रक में अवैध विदेशी शराब पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंचे तो मौके से ट्रक के ड्राइवर और खलासी पुलिस की भनक लगते ही वहां से फरार हो गए। पुलिस ने जब उसको जांच करना शुरू किया तो बताया जा रहा है कि फेविकोल के डब्बे में विदेशी शराब को देखते ही पुलिस दंग रह गई। इसके बाद पुलिस ट्रक को थाने पर लाकर विदेशी शराब को अनलोड करने में लग गई है।

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी मालसलामी के प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के नंबर की ट्रक को जप्त की गयी है। जिसमें से फेविकोल के डिब्बे से विदेशी शराब बरामद की गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल ट्रक से जप्त किए गए शराब की गिनती की जा रही है। एक अनुमान के जप्त किए गए विदेशी शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपए से अधिक की आंकी जा रही है।

https://22scope.com/patna-polices-action-against-crime-continues-3-criminals-arrested/

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर-मुजफ्फरपुर के बीच 27 अक्टूबर से...

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन...

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...