Ola Driver के हत्याकांड का पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 2 गिरफ्तार

नौबतपुर: राजधानी पटना के पुनपुन में एक हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, एक आईफोन और हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किया है। मामले में डीएसपी कन्हैया कुमार ने बताया कि बीते 7 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव दनियावां बिहटा रेलखंड पर रेल पुल के नीचे पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई में जुट गई थी।

शव की पहचान ओला कैब चालक प्रवेश कुमार के रूप में की गई थी। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान नौबतपुर इलाके का रहने वाला सनी कुमार और आनंद कुमार के रूप में बताई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। मामले में डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ओला ड्राइवर के खाते में पांच लाख रुपया देखा था जिसे हड़पने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि हत्या में उनके साथ चार अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Munger में खराब बिजली आपूर्ति व्यवस्था से नाराज लोग उतरे सड़क पर, किया…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Ola Driver Ola Driver

Ola Driver

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...