बोकारो- बोकारो सर्किट हाउस में फिल्म एज 17 का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बिरंचि नारायण ने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फिल्म का फिल्मांकन 17 वर्ष की आयुवर्ग की युवक-युवतियां अपने जीवन को लेकर क्या सोचते हैं और किस दिशा में जीवन को ले जाना चाहते हैं को लेकर किया गया है। फिल्म के सारे कलाकार बोकारो के हैं, बोकारो के आर्टिस्ट आगे बढ़े, खूब नाम कमाएं, झारखंड और बोकारो का नाम रोशन करें। फिल्म निर्देशक गुड्डू भी मूल रूप से बोकारो के ही हैं। फिल्म निर्देशक गुड्डू ने बताया कि 17 वर्ष में बच्चे या तो कुछ अच्छा बनने की तरफ अग्रसर होते हैं या फिर बिगड़ने की तरफ। फिल्म में पांच ऐसे कलाकार हैं जो अपने बचपन में गरीबी को झेलते हुए संघर्ष किया है और आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।


