CYCLE से वोट डालने पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार, कहा ‘होगी सभी सीट पर एनडीए की जीत’

नवादा:बिहार के गया लोकसभा अंतर्गत बूथ संख्या 133 पर मंत्री डॉ प्रेम कुमार वोट डालने पहुंचे। मंत्री डॉ प्रेम कुमार साइकिल से वोट डालने पहुंचे। साइकिल से वोट डालने जब प्रेम कुमार जा रहे थे, तो लोगों के बीच कौतूहल का विषय था, क्योंकि लग्जरी वाहनों पर चलने वाले मंत्री जी साइकिल से चल रहे थे।

साइकिल से वोट डालने पहुंचे मंत्री जी
मंत्री डॉ प्रेम कुमार साइकिल से वोट डालने पहुंचे। गया लोकसभा अंतर्गत गया शहर के स्वराजपुरी रोड में स्थित बूथ संख्या 133 पर पहुंचे। उन्होंने खुद साइकिल चलाई और साइकिल चलाकर बूूथ पर पहुंचे।

चारों सीटें जीतेंगे, नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा कर रहे
वहीं, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में कमल खिलेगा। प्रथम पेज में होने वाले चारों लोकसभा सीट जीतेंगे। वहीं, साइकिल से आने को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि प्रसन्न भारत हो, प्रसन्न दुनिया और बिहार हो। ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरे मंडरा रहे हैं, दुनिया खतरे में है।

ऐसे में मोदी जी दुनिया को बचाने में लगे हुए हैं। उनके संदेश -सपने को पूरा करने के लिए मैं साइकिल चलाकर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचा हूं, ताकि लोगों में एक अच्छा संदेश जा सके। मोदी जी जो चाहते हैं, उसे पूरा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह भी कहा कि बिहार की चारों लोकसभा सीट एनडीए जीतेगी।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- चिराग की मां को गाली के मामले में CONGRESS के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘होना चाहिए…’

CYCLE

CYCLE
CYCLE
CYCLE

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img