सुनील की सदस्यता रद्द होने पर राबड़ी बोली- बिहार में तानाशाही राज

सुनील की सदस्यता रद्द होने पर राबड़ी बोली- बिहार में तानाशाही राज

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद से सदस्यता रद्द करने को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बड़ा बयान सामने आया है। राबड़ी देवी ने सुनील सिंह की सदस्यता रद्द कर दिए जाने पर कहा कि बिहार में तानाशाही राज है। सीएम नीतीश कुमार अहंकार में डूबे हुए हैं। राबड़ी ने कहा कि अगर किसी से गलती होता है तो उसे सदन से बाहर किया जाता है, एक गलती तो भगवान भी माफ करते हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि हम किसी को छोड़ेंगे नहीं सदन में सभी को नचा के रख देंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि सदन में किसी को छोड़ेंगे नहीं सबका हिसाब किताब करेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि सुनील सिंह को माफ कर देना चाहिए, भगवान भी एक मौका देते हैं लेकिन यहां तानाशाही वाली सरकार है। जब दो आदमी हमलोग थे तो किसी से डरे नहीं। अब तो हमलोग 13 आदमी है। सदन में सभी को नचा के रख देंगे। राबड़ी देवी ने कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में रहती है तो उन पर क्यों नहीं करवाई होती है। राबड़ी देवी ने कहा कि मौजूदा सरकार अहंकार में है। नीतीश कुमार नहीं उनके खास लोग सिस्टम चला रहे हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : RJD MLC की सदस्यता खत्म

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Share with family and friends: