रैफ के 106 बटालियन के जवानों ने छात्रों को दी बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ती की जानकारी, किया शस्त्र प्रदर्शन

गिरिडीह: जिले में रैपिड एक्शन फोर्स के 106 बटालियन की टीम परिचयात्मक अभ्यास को लेकर पिछले दो दिनों गिरिडीह में रुकी हुई है. इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के 106 बटालियन के द्वारा शहर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं. इसके तहत दूसरे ही दिन शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

छात्रों को बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ती की जानकारी

वहीं तीसरे दिन बुधवार को स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक स्कूल में रैफ के सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार बेहेरा और उप.निरीक्षक प्रशान्त कुमार के अध्यक्षता में स्कूल के छात्रों को बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ती और शस्त्र प्रदर्शन कर जानकारी दी गई. इस दौरान सबसे पहले स्कूल की सेक्रेटरी कुमरजीत सिंह दुआ और प्रिंसिपल सपना कुमार द्वारा रैफ के सहायक कमांडेंट का स्वागत किया.

 रैपिड एक्शन फोर्स – अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

इस दौरान मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स के 106 बटालियन के सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार बेहेरा व अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा छात्रों से अपील किया गया कि आप किसी तरह का नशा न करे वरना भविष्य आपका अन्धकारमय हो जायेगा. किसी के बहकावे में ना आये और न ही किसी भी प्रकार के अफवाहो पर ध्यान दे. इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षक और रैफ के अन्य जवान मौजूद थे.

रिपोर्टः नमन नवनीत

 

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img