विधानसभा चुनाव: 8 नवंबर को झारखंड आएंगे राहुल गांधी, लोहरदगा में करेंगे सभा

Desk. खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। चुनावी प्रचार के लिए बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व झारखंड पहुंच रहे हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश में तीन जगहों पर सभा कर रहे हैं तो कल पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड आएंगे और दो जगहों पर चुनावी सभाएं करेंगे। इस बीच 8 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे और लोहरदगा में चुनाव प्रचार करेंगे।

विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए झारखंड आएंगे राहुल गांधी

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव के समर्थन में चुनावी प्रचार करेंगे और उनके लिए जनता से वोट मांगेंगे। वहीं उनके आगमन और कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि, लोहरदगा में पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। यह विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां रामेश्वर उरांव का मुकाबला आजसू प्रत्याशी नीरू शांती भगत से हो रहा है।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img