‘Rahul Ji ऐसा काम न करो…’, भाजपा ने कहा ‘ये कैसा चरित्र है’

Rahul Ji

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 में पहली बार रविवार को मन की बात की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। मन की बात के दौरान राजधानी पटना में स्थित BJP प्रदेश कार्यालय में पूरा कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई वरीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी लोगों ने ध्यान से सुनी।

राहुल जी ऐसा काम न करो, बिहार के अच्छे काम को बदनाम न करो

मन की बात कार्यक्रम के बाद बिहार पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी पर जम कर हमला किया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी से चर्चा से दूर हैं तो चर्चा में बने रहने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। एक तरफ वे लालू जी मिलते हुए गौसेवा करने जाते हैं तो कभी मीट बना कर खाते हैं। दरअसल पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन से पत्रकारों ने बिहार में जातिय गणना पर सवाल उठाये जाने का सवाल किया था तो उन्होंने कहा कि राहुल जी ऐसा काम न करो, बिहार के अच्छे काम को बदनाम न करो’।

ये कैसा चरित्र है?

राहुल जी का पुराना बयान निकाल लीजिये पहले वही कहते थे कि जातिय गणना उन्होंने करवाया और अब वही सवाल उठा रहे हैं। बिहार में जो जातिय गणना हुआ वह बहुत ही अच्छा हुआ और उसे आधार बना कर राज्य की सरकार कई काम भी कर रही है। राहुल गांधी चर्चा से बाहर रहते हैं तो चर्चा में आने के लिए कोई न कोई शिगूफा छोड़ते हैं। कभी यहां आ कर गौसेवा के लिए जाते हैं तो कभी लालू जी से मीट बनाना सीखते हैं। यह कैसी सेवा है कि एक बार गाय की सेवा करते हैं एक बार मीट बनाते हैं। ये उनका चरित्र है, उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल को मांगनी चाहिए माफ़ी

उन्हें बिहार में जयप्रकाश जी की प्रतिमा के सामने संविधान लेकर माफ़ी मांगनी चाहिए। संविधान की हत्या कांग्रेस ने ही की थी। वे संविधान क्या देंगे, बिहारियों को राहुल गांधी और कांग्रेस का संविधान की दुहाई नहीं चाहिए। राहुल गांधी की लालू यादव से मुलाकात के मामले में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के प्रदेश के जो नेता हैं वे कहते हैं कि हम बड़े तीसमारखां हैं, अलग चुनाव लड़ेंगे और इधर राहुल गांधी लालू जी के सामने जा कर नतमस्तक हो जाते हैं।

राजद ने याद दिला दी मुगलकाल की

उन्होंने महाराष्ट्र में अपने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा था, हरियाणा में भी कहा था लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब बिहार में भी कह रहे हैं तो क्या वे बिहार को खा जायेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव की पार्टी में प्रोन्नति और तेज प्रताप को दरकिनार किये जाने के सवाल पर कहा कि लालू जी अभी तंदुरुस्त हैं लेकिन उनसे कमान छिनी जा रही है। ये तो मुगलकालीन काम हो रहा है कि जबरदस्ती लालू जी से तेजस्वी ने सारे अधिकार ले लिए हैं। मुगलकाल के दौरान जिस तरह से भाइयों से गद्दी छिनी जाती थी उसी तरह से यहां भाई से गद्दी छिनी जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BJP ने फिर पूछी ‘राहुल गांधी की जाति’, तेजस्वी -तेज प्रताप के बीच….

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Rahul Ji Rahul Ji Rahul Ji Rahul Ji Rahul Ji Rahul Ji Rahul Ji

Rahul Ji

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img