रेलवे बोर्ड के सदस्य ने बोकारो रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

बोकारो : रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नियुक्त किए गए रेलवे बोर्ड के 5 सदस्यीय टीम का

आज से तीन दिवसीय आद्रा डिवीजन का दौरा शुरू हुआ है.

आज पहले दिन सदस्यों ने आद्रा डिवीजन के अंतर्गत पड़ने वाले बोकारो रेलवे स्टेशन का दौरा किया.

इस दौरान रेलवे बोर्ड के सदस्यों ने यात्री सुविधा, साफ-सफाई,

सुरक्षा से संबंधित जानकारी लेते हुए रेलवे वेंडरों से भी कई फीडबैक लेने का काम किया.

यात्रियों से लिया फीडबैक

इस दौरान बोकारो के एआरएम, स्टेशन मास्टर सहित कई रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे. 5 सदस्यी दल ने रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कंट्रोल पैनल रूम का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को जानने का काम किया. इस दौरान सदस्यों ने रेलवे यात्रियों से भी बोकारो रेलवे स्टेशन से संबंधित फीडबैक लेने का भी काम किया.

bokaro railway1 22Scope News

रेलवे बोर्ड के सदस्य ने ये कहा

दौरे पर आए रेलवे बोर्ड के सदस्य गुरुविंदर सिंह सेठी ने बताया कि निरीक्षण के बाद खामियों और सुझाव को संबंधित डीआरएम को लिखित रूप से दिया जाता है. डीआरएम के द्वारा उन समस्याओं और समाधान की जानकारी दिल्ली रेड बोर्ड को दी जाती है. महीने में होने वाली बैठक में इन सब विषयों पर हम लोगों की मौजूदगी में चर्चा की जाती है.

रेलवे में लगातार हो रहा सुधार

बोर्ड के सदस्य गुरुविंदर सिंह सेठी ने बताया कि देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार रेलवे में सुधार हो रहा है. यात्री सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई और रेलवे स्टेशनों का मॉडर्नाइजेशन भी किया जा रहा है. वर्तमान समय में हवाई अड्डे के तर्ज पर रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है. यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो. सदस्यों का काम निरीक्षण के साथ कमियों और जरूरी बातों को रेलवे बोर्ड के समक्ष लाना है, ताकि और व्यवस्था में सुधार हो सके.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img