Railway NTPC 2025 Recruitment: 8868 पदों पर बंपर बहाली, Station Master समेत कई पदों के लिए आवेदन शुरू

280
Railway NTPC 2025 Recruitment: 8868 पदों पर बंपर बहाली, Station Master समेत कई पदों के लिए आवेदन शुरू
Railway NTPC 2025 Recruitment: 8868 पदों पर बंपर बहाली, Station Master समेत कई पदों के लिए आवेदन शुरू
Advertisment

रेलवे NTPC भर्ती 2025: RRB ने 8868 पदों पर आवेदन मांगे हैं। Station Master, Ticket Clerk, Train Clerk समेत कई पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 और 27 नवंबर 2025 तय की गई है।


Railway NTPC 2025 Recruitment : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत Under Graduate और Graduate स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के माध्यम से Station Master, Goods Train Manager, Chief Commercial cum Ticket Supervisor, Commercial cum Ticket Clerk, Train Clerk समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Advertisment

 Key Highlights

  • रेलवे ने NTPC (Non-Technical Popular Category) के तहत Under Graduate और Graduate लेवल पर कुल 8868 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

  • Station Master, Goods Train Manager, Ticket Clerk, Junior Accounts Assistant जैसे पद शामिल।

  • UG लेवल पद: 3038 | Graduate लेवल पद: 5810

  • आवेदन की अंतिम तिथि: UG पदों के लिए 27 नवंबर 2025, Graduate पदों के लिए 20 नवंबर 2025

  • चयन प्रक्रिया में CBT, Skill Test, Document Verification और Medical शामिल होंगे।

  • आवेदन शुल्क: सामान्य ₹500 | SC/ST/महिला/दिव्यांग ₹250


कुल 8868 रिक्तियों में से Under Graduate स्तर पर 3038 और Graduate स्तर पर 5810 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे तय पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

Railway NTPC 2025 Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

  • Under Graduate पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।

  • Graduate पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।

  • कुछ पदों जैसे Junior Accounts Assistant cum Typist और Senior Clerk cum Typist के लिए Computer Typing Skills (English/Hindi) अनिवार्य है।

Railway NTPC 2025 Recruitment: आयु सीमा

  • Under Graduate पद: 18 से 30 वर्ष

  • Graduate पद: 18 से 33 वर्ष
    आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Railway NTPC 2025 Recruitment: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन Computer Based Test (CBT), Skill/Typing Test, Document Verification और Medical Examination के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।

Railway NTPC 2025 Recruitment: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Railway NTPC 2025 Recruitment: आवेदन की अंतिम तिथि

  • Graduate Level पद: 20 नवंबर 2025

  • Under Graduate Level पद: 27 नवंबर 2025

 प्रमुख पदों की संख्या

पद का नामपदों की संख्या
Ticket Clerk2434
Accounts Clerk394
Ticket Supervisor161
Station Master615
Goods Train Manager346
Junior Accounts Assistant921
अन्य पद638

Highlights

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates