शराब तस्करों के पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की वाहन पेड़ से टकराई, सब इंस्पेक्टर सहित 4 घायल

196
शराब तस्करों के पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की वाहन पेड़ से टकराई, सब इंस्पेक्टर सहित 4 घायल
Advertisment

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुवर गांव के समीप नहर पर शराब तस्करों को पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की वाहन पेड़ में टकरा गई। घटना में सब इंस्पेक्टर सहित ड्राइवर व दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद सब इंस्पेक्टर व ड्राइवर को बेहतर इलाज हेतु भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल में सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार यादव 23 वर्षीय, होमगार्ड ड्राइवर देवव्रत पासवान, कांस्टेबल अंकुश कुमार व आकाश कुमार बताए जाते हैं।

Advertisment

इस मामले में जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करों का पीछा किया जा रहा था। इस दौरान पेड़ से गाड़ी टकरा गई जिसमें कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। जिनका इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। इलाज हो जाने के बाद मैं खुद उनसे पूरे मामले पर जानकारी लूंगा।

यह भी पढ़े : कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, गायक छोटू पांडे सहित 9 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates