Ranchi : इरफान अंसारी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, राज्य बदर सहित कर दी ये मांग…

Ranchi : भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ज्ञापन सौंपा। बीजेपी ने मांग की है कि विधानसभा चुनाव तक इरफान अंसारी को राज्य बदर कर दिया जाय और उनको नामांकन से रोका जाए। इसके साथ ही उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाये।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : कल्पना सोरेन पर भी इरफान अंसारी के इस तरह के बयान देने पर क्या JMM चुप रहता-बीजेपी… 

Ranchi : इरफान अंसारी ने ना सिर्फ सीता सोरेन का बल्कि आदिवासियों का भी अपमान किया है

सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सीता सोरेन जी एक अनुसूचित जनजाति और विधवा महिला है। किसी विधवा महिला को “रिजेक्टेड माल” कहकर संबोधित करना न सिर्फ आदिवासियों का अपमान है बल्कि राज्य और देश के सभी विधवा महिलाओं का भी अपमान है। कांग्रेस पार्टी का आदिवासी महिला के बारे में क्या सोच है वो अब जगजाहिर हो चुका है।

ये भी पढ़ें- Breaking : हेमंत सरकार के पास कोई विजन नहीं है, ये सिर्फ झारखंड को लूटने के लिए सत्ता में आई है-बीजेपी का बड़ा आरोप…

भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में प्रावधान है कि जो कोई भी व्यक्ति किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा गंभीर अपराध करेगा उसको दंडित किया जाएगा। आज दुर्गा सोरेन जी जीवित होते तो क्या इरफान अंसारी जैसा व्यक्ति उनकी पत्नी को ऐसा शब्द कह पाते ? प्रतिनिधिमंडल ने इरफान अंसारी के द्वारा कहा गया शब्द का वीडियो भी जमा किया है।
प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव के साथ लक्ष्मी पात्रो शामिल थी।

रांची से नीरज आर्या की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img