Ranchi Captain Death: Hormuz समुद्र में फंसे शिप पर हार्ट अटैक, युद्ध के कारण नहीं मिल सकी समय पर मदद

ईरान युद्ध के बीच होर्मुज समुद्र में फंसे शिप के कैप्टन राकेश रंजन सिंह की मौत, एयर एंबुलेंस नहीं मिलने से गई जान।


Ranchi Captain Death रांची: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े युद्ध के बीच झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। होर्मुज समुद्र में फंसे शिप ‘अवाना’ के कैप्टन राकेश रंजन सिंह (47) की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह रांची के अरगोड़ा स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे और मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत बिहारशरीफ के निवासी थे।

कैप्टन सिंह की मौत ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी, लेकिन युद्ध की परिस्थितियों ने राहत कार्यों को प्रभावित कर दिया।

Ranchi Captain Death: युद्ध के कारण समुद्र में 18 दिनों तक फंसा रहा शिप

जानकारी के अनुसार कैप्टन राकेश रंजन सिंह ने 2 फरवरी को छुट्टी के बाद शिप ‘अवाना’ ज्वाइन किया था। यह शिप तेल लेने के लिए स्टेट ऑफ होर्मुज गया था। तेल लोड करने के बाद 1 मार्च को शिप भारत के लिए रवाना हुआ, लेकिन दुबई से करीब 60 किमी दूर समुद्र में युद्ध के असर के कारण उसे लंगर डालकर रुकना पड़ा।

शिप पर कैप्टन सिंह समेत लगभग 35 स्टाफ मौजूद थे, जो पिछले 18 दिनों से समुद्र में ही फंसे हुए थे। इस दौरान किसी तरह की नियमित मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी।


Key Highlights

  • रांची निवासी कैप्टन राकेश रंजन सिंह की समुद्र में मौत

  • ईरान युद्ध के कारण होर्मुज में 18 दिन तक फंसा रहा शिप

  • तबीयत बिगड़ने पर नहीं मिल सकी एयर एंबुलेंस

  • हार्ट अटैक से हुई मौत, दुबई में रखा गया शव

  • बिहारशरीफ में होगा अंतिम संस्कार


Ranchi Captain Death: तबीयत बिगड़ने पर नहीं मिल सकी एयर एंबुलेंस

18 मार्च को अचानक कैप्टन सिंह की तबीयत बिगड़ गई। शिप के अधिकारियों ने तत्काल दुबई एटीसी से संपर्क कर एयर एंबुलेंस की मांग की, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्हें बोट के जरिए दुबई के तट तक लाया गया, लेकिन इसमें काफी समय लग गया।

समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई और अंततः हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

Ranchi Captain Death: दुबई में रखा है शव, बिहार में होगा अंतिम संस्कार

कैप्टन सिंह का शव फिलहाल दुबई के शेख राशिद अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है। परिजनों के अनुसार शव को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। पटना एयरपोर्ट पर शव पहुंचने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए नालंदा जिले के बिहारशरीफ ले जाया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img