Ranchi Crime News Ranchi Crime News: गेतलसूद शराब दुकान फायरिंग केस में 3 अपराधी गिरफ्तार, पूर्व PLFI उग्रवादी देवा भी पकड़ा गया

 रांची के अनगड़ा क्षेत्र में शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार। पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी देवा समेत आरोपियों के पास से हथियार बरामद।


 Ranchi Crime News Ranchi Crime News रांची: रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में गेतलसूद स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और गोलियां भी बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव सिंह मुंडा उर्फ देवा, गोल्डेन यादव और भोलू के रूप में हुई है। देव सिंह मुंडा अनगड़ा के मुसगु गांव का रहने वाला है और पहले पीएलएफआई संगठन से जुड़ा उग्रवादी रह चुका है। वह करीब सात महीने पहले जेल से बाहर आया था और उसके बाद उसने अपना गिरोह बना लिया था।

 Ranchi Crime News Ranchi Crime News:इलाके में दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

पुलिस के अनुसार 3 मार्च की रात करीब नौ बजे देव सिंह मुंडा ने अपने साथियों गोल्डेन यादव और भोलू के साथ मिलकर गेतलसूद स्थित शराब दुकान के बाहर फायरिंग की थी।

फायरिंग करने के बाद तीनों एक ही बाइक से जोन्हा बाजार के पास स्थित मुसगु गांव पहुंचे और वहां एक परिचित के घर बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान पुलिस की टेक्निकल सेल को इनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


Key Highlights

  • गेतलसूद शराब दुकान फायरिंग केस में तीन अपराधी गिरफ्तार

  • पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी देव सिंह मुंडा उर्फ देवा भी पकड़ा गया

  • आरोपियों के पास से कट्टा, पिस्टल और गोलियां बरामद

  • रंगदारी नहीं देने पर दुकान के बाहर पांच राउंड फायरिंग

  • देव सिंह मुंडा और गोल्डेन यादव पर पहले से 10 से अधिक केस दर्ज


 Ranchi Crime News Ranchi Crime News:हथियार और गोलियां बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, एक सिक्स राउंड पिस्टल, कई जिंदा गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पूछताछ में देव सिंह मुंडा ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा दो लोडेड हथियार अपने पास रखता था। पुलिस ने इस मामले में उसके पिता को भी हिरासत में लिया है, जो घटना के बाद उसके साथ बैठा हुआ था।

 Ranchi Crime News Ranchi Crime News:रंगदारी नहीं देने पर की गई फायरिंग

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि देव सिंह मुंडा पहले भी शराब दुकान से रंगदारी मांग चुका था। दुकान कर्मियों द्वारा इनकार किए जाने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।

3 मार्च की रात आरोपी दुकान पहुंचे और शराब मांगी। जब कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो उसने पिस्टल तान दी और धमकी देने लगा। मौके का फायदा उठाकर कर्मचारी राजू साहू और भोला राम चंद्रवंशी अंदर चले गए, जबकि विनोद चौधरी उसे समझाने की कोशिश करते रहे।

जाते समय अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की, जिससे दुकान में रखी कई शराब की बोतलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस के अनुसार देव सिंह मुंडा ने अनगड़ा, सिकिदरी और मैक्लुस्कीगंज क्षेत्रों में भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके और गोल्डेन यादव के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि भोलू के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img