Ranchi Crime News: युवक की Suicide ने उठाए सवाल , Police Torture आरोप से लालपुर थाना घिरा

रांची में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत पर हंगामा। परिजन बोले पुलिस की प्रताड़ना के कारण की आत्महत्या। पुलिस ने आरोपों को किया खारिज। जांच की मांग तेज।


Ranchi Crime News रांची: राजधानी में एक संदिग्ध मौत ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लालपुर थाना क्षेत्र के बर्दवान कंपाउंड स्थित देवलिया मंदिर के पास रहने वाले रवि सिंह उर्फ बिल्लू ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि करमटोली स्थित एक वाशिंग सेंटर में काम करता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा दिया।


Key Highlights

• रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
• परिवार ने पुलिस पर प्रताड़ना और अवैध हाजिरी बुलाने का आरोप लगाया
• मोबाइल में हथियार और ब्राउन शुगर की तस्वीर मिलने का दावा
• थानेदार बोले युवक नशे का आदी था, झूठे आरोप लगाए जा रहे
• पीड़ित परिवार ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की


Ranchi Crime News: पुलिस की दलील

लालपुर थानेदार रूपेश सिंह ने कहा कि युवक को सिर्फ एक बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके मोबाइल में हथियार और अखबार में लपेटे ब्राउन शुगर की तस्वीर मिली थी, जिसके आधार पर पूछताछ की गई थी। पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद रवि को उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया था। थानेदार ने कहा कि रवि नशे का आदी था और संभव है कि नशे की हालत में उसने यह कदम उठाया हो। उन्होंने आरोपों को झूठा करार दिया।

Ranchi Crime News: परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं दूसरी ओर, मृतक की मां देवकी देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक 22 नवंबर को पुलिस ने रवि को करमटोली चौक से उठाया और मोरहाबादी टीओपी में दिनभर बैठाए रखा। परिवार की मानें तो रात 8 बजे उसे छोड़ा गया, लेकिन अगले दिन से रोज हाजिरी देने का आदेश दिया गया।

आरोप है कि रवि को पिछले 14 दिनों से दो बार टीओपी बुलाया जा रहा था, जहां उससे बाइक चोरी के आरोपी को पकड़कर लाने के लिए दबाव बनाया जाता था। परिवार का दावा है कि इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण रवि टूट गया और उसने आत्महत्या कर ली।

Ranchi Crime News: मांग कार्रवाई की

परिजनों ने इस मामले में मोरहाबादी टीओपी में तैनात पदाधिकारी विकास सिंह सहित आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामला बढ़ने के बाद अब स्थानीय लोग भी इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img